{"_id":"57f1124f4f1c1bd31c57460b","slug":"water-problem-in-nahan-people-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में फिर गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में फिर गहराया पेयजल संकट
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
mobile tower in water tank
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लगभग 50 हजार की आबादी वाले नाहन शहर में एक बार फिर पेयजल सप्लाई लड़खड़ा गई है। शहर का बड़ा हिस्सा प्यासा है। कहीं तीन दिन तो कहीं छह दिन से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंपों के पानी पर निर्भर हो गए हैं। लोगों को कपड़े-धोना और नहाना तो दूर पीने के लिए भी पानी के लाले पड़ गए हैं।
लोगों को अपनी जेब डीली कर टैंकरों के माध्यम से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। शहर के रानीताल, नया बाजार, शिमला रोड, गोविंदगढ़ मोहल्ला, कच्चा टैंक, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी व माल रोड आदि हिस्सों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हैरत यह है कि पानी की कमी को लेकर आईपीएच के अधिकारियों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे। उच्च अधिकारी पानी की पर्याप्त सप्लाई होने की बात कह रहे हैं तो अधीनस्थ अधिकारी ट्रांसफार्मर जलना और पानी की पाइप लाइन टूटने को बाधा बता रहे हैं। विभाग का कहना है कि बोगरिया घाट में ट्रांसफार्मर जलने व नेहरस्वार पेयजल योजना की मेन लाइन टूटने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बाक्स--
50 हजार की आबादी को मात्र 35 लाख लीटर पानी
50 हजार की आबादी वाले नाहन शहर को मात्र दो ही पेयजल योजनाओं से काम चलाना पड़ रहा है। दोनों पेयजल योजनाएं मिलकर 35 लाख लीटर के करीब पानी की आपूर्ति करती हैं। 1990 के दशक में बनी खैरी पेयजल योजना शहर को 28-30 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति करती है। जबकि रियासतकालीन नेहरस्वार प्रवाह पेयजल योजना से नाहन को सिर्फ 8 लाख लीटर पानी मिलता है। वर्तमान में शहर में पानी की मांग 70 लाख लीटर प्रतिदिन है। तीन साल बाद भी शहर के लिए तीसरी पेयजल योजना नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
---------
कोई समस्या नहीं, आपूर्ति सुचारु : मोंगरा
आईपीएच विभाग के एक्सईएन राजेश मोंगरा ने बताया कि शहर में कोई पेयजल समस्या नहीं है। विभाग नियमित रूप से आपूर्ति कर रहा है। शहर के सभी हिस्सों में बराबर मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई शिकायत विभाग के पास नहीं आई है।
---------
ग्रेविटी मैन लाइन दुरुस्त, जल्द मिलेगा पानी
आईपीएच विभाग के जेई प्रदीप ने बताया कि बोगरियाघाट के समीप ट्रांसफार्मर जलने व नेहरस्वार पेयजल योजना की मैन लाइन टूटने से पानी की आपूर्ति में दिक्कत आई है। अब इसे दुरुस्त कर दिया है। विभाग जल्द ही शहर में पानी की सप्लाई करेगा।