{"_id":"679399f3de76134c5d06b785","slug":"water-overflow-in-bus-stand-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1003-141946-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन बस स्टैंड में पांच दिनों से पेयजल की टंकियां ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन बस स्टैंड में पांच दिनों से पेयजल की टंकियां ओवरफ्लो
विज्ञापन
नाहन के बसस्टेंड में शौचालय की टंकी से ओवरफ्लो होकर बहता पानी। संवाद
नाहन बस स्टैंड में पांच दिनों से पेयजल की टंकियां ओवरफ्लो
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। शहर के मुख्य बस स्टैंड में पिछले पांच दिनों से शौचालय की दो टंकियों से पेयजल ओवरफ्लो होकर बह रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से इसका निदान नहीं किया गया है। बताया गया कि बंदरों की ओर से पेयजल की टंकी वाॅल्व तोड़ दिया गया था जिस कारण यह समस्या आई। स्थानीय लोगों ने इस बाबत बस स्टैंड के पीठासीन कर्मचारियों के साथ जलशक्ति विभाग को भी सूचित कर दिया है लेकिन उसके बावजूद भी इस पानी का कोई निदान नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में प्रवीण कुमार, दिपेश कुमार, जोगिंद्र ठाकुर, रवि शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक कई लीटर पानी लगातार बहता रहता है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से इसमें एक्शन लेने की मांग की।
उधर बस अड्डा प्रभारी मोहम्मद नासीर ने कहा कि बस अड्डा प्राधिकरण मरम्मत व अन्य कार्य करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनसे बात हो चुकी है। इसलिए आज पेयजल टंकियों में वाॅल्व लगा दिए जाएंगे।