{"_id":"5efa0f568ebc3e42e72b362a","slug":"water-nahan-news-sml3369806177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रवाला में पानी का संकट, टैंकरों से पानी मंगवा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रवाला में पानी का संकट, टैंकरों से पानी मंगवा रहे ग्रामीण
विज्ञापन
मिश्रवाला में टैंकर से पानी भरते स्थानीय लोग।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत मिश्रवाला में सैकड़ों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे है। वर्ष 2019 में खराब पड़ी पेयजल योजना को ठीक नहीं किया जा रहा। मंजूरी को भेजी हैंडपंप लगाने की फाइल धूल फांक रही है। कुछ जो हैंडपंप लगे हैं, उनसे सभी को पानी नहीं मिल रहा।
पिछले 10 दिनों में समस्या ज्यादा विकराल हो गई है। पंचायत के तीन वार्डों में तो बीडीसी सदस्य और समाजसेवी पानी के टैंकरों से पानी का इंतजाम करवा रहे हैं। मिश्रवाला क्षेत्र के बीडीसी सदस्य फरीज खान, पूर्व वार्ड सदस्य लियाकत अली, मतलूब अली, इरफान और फकरुकीन का कहना है कि मिश्रवाला ग्राम पंचायत के 150 से अधिक परिवारों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से समस्या ज्यादा विकराल हो चली है। ग्राम पंचायत के लिए करोड़ों की लागत से वर्ष 2017 में जगतपुर पेयजल योजना बनी थी जिसके बाद में रेत बजरी में पाइप दब गए थे। अक्तूबर 2019 से इस योजना को ठीक करने की गुहार लगाई जा रही है। करोड़ों लागत से बनी इस योजना को अब भी सुचारु नहीं किया जा सका है। ग्राम पंचायत में पेयजल किल्लत को लेकर ग्राम पंचायत से दर्जनों हैंडपंप लगाने को योजना मंजूरी को भेजी गई थी। हैंडपंप की योजना भी फाइलों में ही दब कर रह गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में कुछ हैंडपंप लगे भी हैं, इसमें दिक्कतें आती रही हैं। वहीं, ग्राम पंचायत मिश्रवाला के प्रधान शुकरदीन ने कहा कि जगतपुर योजना सुचारु रुप से नहीं चलने पर 1,2 और 3 वार्डों व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों परिवार प्रभावित होते रहे हैं। बीडीसी सदस्य फरीज खान पिछले दिनों से कुछ स्थलों पर अपने टैंकरों से फ्री आपूर्ति कर रहे हैं। ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित कर करीब 47 हैंडपंप लगाने की योजना मंजूरी को भेजी गई थी लेकिन न योजना शुुरू हो सकी न ही नए हैंडपंप की फाइल को मंजूरी मिल सकी है। इससे सैकड़ों परिवारों को पेयजल किल्लत हो रही है।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा जगबीर वर्मा ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के विभागीय अधिकारियों से शीघ्र समाधान को कहा जाएगा।