{"_id":"57697c344f1c1b6f6fb47f9d","slug":"voltage-problem-in-chod-kalyadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोड़ कल्याडी में वोल्टेज समस्या लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोड़ कल्याडी में वोल्टेज समस्या लोग परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। क्षेत्र के साथ लगती बिरला पंचायत के चोड़ कल्याडी गांव के दर्जनों परिवारों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीणों के बिजली उपकरण काम नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीण दुर्गा सिंह, बलबीर सिंह, रमेश, बलिंद्र सिंह, जसमत, रमेश, पृथ्वी सिंह व बलार सिंह ने बताया कि गांव को बिजली की आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर बीती 6 जून को जल गया था लेकिन विभाग ने उसके स्थान पर अभी तक किसी दूसरे ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के लिए जो नया ट्रांसफार्मर आया था उसे विभाग ने किसी दूसरे स्थान पर लगा दिया है जिस कारण ग्रामीणों की बिजली की समस्या का अभी तक हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उधर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सलीम हुसैन ने कहा कि उनके पास किसी उपभोक्ता ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वह कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर इस बारे पूरी जानकारी हासिल करेंगेे और शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को वहां स्थापित करवाया जाएगा।
विज्ञापन