{"_id":"6895ec17b8e1f3805c0536b6","slug":"volleyball-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-156767-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीबीएसई क्लस्टर-16 वाॅलीबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीबीएसई क्लस्टर-16 वाॅलीबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
अंडर-19 आयु वर्ग में नवनीत कौर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री बालाजी पब्लिक स्कूल सिरसा, हरियाणा में आयोजित लड़कियों की सीबीएसई क्लस्टर 16 वाॅलीबाल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने एकतरफा जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में गुरु नानक मिशन स्कूल ने सतनाम विद्यालय को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले सेमीफाइनल में दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ को 2-0 से मात दी। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में बालाजी पब्लिक स्कूल सिरसा को 2-0, स्प्रिंग डेल्स स्कूल कुरुक्षेत्र को 2-1 और शाह सतनाम स्कूल को 2-1 से हराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला और निदेशक गुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि छात्राएं अब सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी। यह प्रतियोगिता सितंबर में वाराणसी में आयोजित की जाएगी।