Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vishal Panwar became the president of Majra Arts Graduate Teachers Association

Sirmour News: विशाल पंवार बने माजरा कला स्नातक अध्यापक संघ के अध्यक्ष

Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vishal Panwar became the president of Majra Arts Graduate Teachers Association
सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब(सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा कला स्नातक अध्यापक संघ की खंड कार्यकारिणी का नाहन खंड के महासचिव सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में गठन किया गया। इससे पहले बैठक में कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया।
माजरा स्कूल में कार्यरत विशाल पंवार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। माध्यमिक स्कूल चिया मिमयाना से हितेंद्र सिंह को कला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। बाड़थल मधाना स्कूल से रोशन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा भरोग बनेड़ी स्कूल के राजेश भंडारी को मुख्य सलाहकार, माजरा स्कूल की रजनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोहगढ़ स्कूल के परीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया। पड़दूनी स्कूल से अंजु शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

कुडला खरक स्कूल से मनीष कुमार और पड़दूनी स्कूल से अजय सैनी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। बाकी बचे पदों का चयन अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल पंवार ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed