फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vir sivaji cricket pratiyogita will begin in ponta sahib sirmaur himachal pradesh

वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

Sun, 31 Jan 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
vir sivaji cricket pratiyogita will begin in ponta sahib sirmaur himachal pradesh
सिरमौर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में वीर शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मधुकर ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में सिल्वर जुबली वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां खूब जोर शोर से चल रही हैं। फरवरी दूसरे सप्ताह से नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में स्पर्धा शुरू होगी जिसमें उत्तर भारत की 60 से अधिक टीमें हर वर्ष भाग लेती हैं। इसलिए, पहले ही दो पूल बना लिए जाते हैं। जिला सिरमौर की 40 से अधिक टीमों का अलग पूल होता है जिसमें फाइनल में स्थान बनाने वाली दोनों टीमों को वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में स्थान मिलता है।
विज्ञापन

रविवार को वीर शिवाजी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत की प्रमुख प्रतियोगिता में शामिल इस स्पर्धा की इस बार सिल्वर जुबली है। इसलिए बेहतर ढंग से सभी व्यवस्थाओं को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता इंडिया-ए टीम, आईपीएल, विभिन्न राज्यों के रणजी खिलाड़ी भी शिरकत करते आये हैं। इस बार बेहतरीन पिच का निर्माण हो रहा है। हर बार की तरह इस बार भी प्रतियोगिता के दो पूल होंगे। जिला स्तर पूल में फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें प्रतियोगिता के मुख्य पूल में स्थान पक्का कर सकेंगी।
विज्ञापन

बैठक में शिवाजी क्लब टीम के कप्तान और रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली, एचपीसीए अकादमी पांवटा के कोच अश्विन राय, दानिश, नारायण शिंदे व संजू एचपीसीए अकादमी के खिलाड़ी और क्लब पदाधिकारियों समेत सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed