फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   villagers strike against bad road condition

सड़क की दुर्दशा पर सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 18 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)। Updated Thu, 18 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
villagers strike against bad road condition
हरिद्वार-देहरादून मार्ग को फोनलेन में तब्दील करने का कार्य - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

हरिपुरधार / संगड़ाह (सिरमौर)। खस्ताहाल हरिपुरधार-कुपवी सड़क पर पिछले तीन दिन से बस सेवा ठप होने के चलते वीरवार को लोनिवि के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया। चौपाल बीडीसी की उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा की अगुवाई में दर्जनों लोग हरिपुरधार के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उपाध्यक्ष ने बताया कि इस खस्ताहाल सड़क पर यात्रियों की जान को गंभीर खतरा होने के कारण निजी बस मालिकों ने अपनी बसों को कुपवी भेजना बंद कर दिया है। कुछ सरकारी बसों के चालकों ने भी हरिपुरधार से आगे बसों को ले जाने से साफ  इंकार दिया है। सैलपाब से लेकर तराह तक लगभग 15 किमी तक सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क के ऊपरी किनारे पर गटके के ढेर लगे हैं। इसके कारण कई स्थानों पर सड़क काफी तंग रह गई है। सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए विभाग की ओर से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है। तंग सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का गंभीर खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए सभी बस मालिकों ने कुपवी रूट पर चलने वाली बसों को बंद कर दिया है। कुपवी के लिए बसें बंद होने के कारण कुपवी से राजगढ़, सोलन, चंडीगढ़ व शिमला जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 बाक्स
3 दिन से 5 रूट बंद
सड़क के हालात अति दयनीय होने के कारण हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर चलने वाले 5 रूटों पर पिछले तीन दिनों से बस सेवा ठप है। राजगढ़ से कुपवी-चौपाल रूट व शिमला से कुपवी रूट पर चलने वाली बस सेवा पिछले तीन दिनों से बंद है। सोलन से कुपवी रूट पर चलने वाली बस भी पिछले तीन दिनों से हरिपुरधार तक ही आ रही है। नाहन से कुपवी धारचांदना रूट पर चलने वाली बस पिछले तीन दिनों से वाया सैंजखड्ड, रोनहाट होते हुए लगभग 40 किमी का अतिरिक्त सफर कर हरिपुरधार पहुंच रही है। शिमला से बनवा रूट पर चलने वाली सरकारी बस सेवा खराब सड़क के कारण पिछले दो दिनों से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भरे जा रहे सड़क पर गड्ढे
एक्सईएन चौपाल संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि भारी बरसात के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि कुपवी-हरिपुरधार सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed