{"_id":"6777f4e5b4f7392bb6020423","slug":"villagers-of-gram-panchayat-sainwala-mubarakpur-opened-front-against-illegal-mining-nahan-news-c-177-1-nhn1001-140395-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अवैध खनन के खिलाफ ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अवैध खनन के खिलाफ ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Fri, 03 Jan 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
नाहन में जिला खनन अधिकारी से मिलने जाता सैनवाला मुबारकपुर का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
-जिला खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंप, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला के माजरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर के ग्रामीणों ने अवैधा खनन के खिलाफ मोर्चा खोला है। शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला खनन अधिकारी से मिला और अवैध खननकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर प्रधान कमला चौधरी, वार्ड सदस्य सैनवाला अल्का आदि ने जिला खनन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पंचायत के गांव खैरी में खनन माफिया सक्रिय हैं। खैरी के साथ लगते नदी नालों में लगातार खनन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। अवैध रूप से किए जा रहे खनन को अगर ग्रामीण रोकना चाहे तो यह लोग दबंगई पर उतर आते हैं और ग्रामीणों को डराने धमकाने लगते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन होने के चलते बीती बरसात भी भारी नुकसान हुआ था। ग्रामीण बरसात के दौरान नदी नालों में आए भारी पानी के चलते अपने घरों की छतों पर रातें काटने को मजबूर हुए थे। बरसाती पानी लोगों के घरों में घुसा और उपजाऊ भूमि का कटान हुआ। ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें लगातार हो रहे अवैध खनन से आने वाली बरसात में चिंता सता रही है। ऐसे में जल्द अवैध खनन माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए।