फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Villagers are avoiding taking tests on symptoms like corona in sirmour

कोरोना जैसे लक्षणों पर भी टेस्ट कराने से बच रहे ग्रामीण

Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers are avoiding taking tests on symptoms like corona in sirmour
रोनहाट (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल शिलाई की उप तहसील रोनहाट में अधिकांश लोग इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित है। कोरोना जैसे लक्षणों के बावजूद ग्रामीण कोविड टेस्ट कराने से बच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में डॉक्टर और कोविड उपचार की सुचारू सुविधा न होने के चलते ग्रामीण अपने स्तर पर ही उपचार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

महामारी के इस दौर में भी ग्रामीण नीम-हकीम को दिखाकर या फिर मेडिकल स्टोरों से दवा लेकर अपना उपचार कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधि महल क्षेत्र की करीब एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में अधिकांश लोग इन दिनों खांसी, बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द जैसी बीमारियों की चपेट में है।
विज्ञापन

रोनहाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव होने के चलते ग्रामीण बिना डॉक्टरी परामर्श के केमिस्ट शॉप संचालकों और नीम हाकिमों से दवाइयां लेकर अपना इलाज करवा रहे है। ग्रामीण कोरोना के लक्षण होने के बावजूद भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने से परहेज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनहाट और अन्य समीपवर्ती क्षेत्रों के विभिन्न दवा विक्रेताओं के माध्यम से मिली जानकारी इस ओर साफ इशारा कर रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों के अनुसार रोजाना 100 से 150 मरीज कोरोना के लक्षणों से मिलती-जुलती बीमारियों की दवाएं लेने के लिए उनकी दुकानों पर पहुंच रहे है।
बता दें कि 14 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों की सेहत का जिम्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पर है। एक वर्ष से रोनहाट अस्पताल में डॉक्टरों के दोनों पद खाली पड़े हुए है। इसके अलावा अस्पताल में डेंटल सर्जन, फार्मासिस्ट, स्टॉफ सिस्टर सहित स्टॉफ के कुल 9 पद भी खाली चल रहे है। वर्तमान में सिर्फ दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही अस्पताल का जिम्मा संभाले हुए है।

कार्यकारी बीएमओ डॉ. अभय राणा ने बताया कि शिलाई मेडिकल ब्लॉक में औसतन 10 से 20 लोग रोजाना कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल शिलाई में 2 डॉक्टर तैनात है जबकि 6 डॉक्टरों के पद खाली पड़े हुए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में फिलहाल कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। यहां डॉक्टरों के दोनों पद खाली चल रहे है। शिलाई मेडिकल ब्लॉक में बीएमओ का पद भी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed