फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VIKAS KI BAAT11.45 CRORE RUPEES WILL SPENT ON MADIGHAT DINGER ROAD

पच्छाद की मढ़ीघाट-डिंगर-मथानन सड़क का होगा कायाकल्प

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
VIKAS KI BAAT11.45 CRORE RUPEES WILL SPENT ON MADIGHAT DINGER ROAD
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल की मढ़ीघाट-डिंगर-मथानन सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। इलाके के लोगों को 23 किलोमीटर लंबी पक्की और चौड़ी सड़क मिलेगी। इसके निर्माण पर 11.45 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विशेष तकनीक से पक्का और चौड़ा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसका कार्य शुरू करवा दिया है। सड़क को पहले चौड़ा किया जा रहा है। इसके बाद वैट मैक्स प्रणाली के तहत सड़क की सोलिंग और इसकी टारिंग होगी। टारिंग के दौरान गुणवत्ता के साथ-साथ मोटाई (थिकनेस) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

टारिंग के अलावा सड़क में पुलिया, डंगे को निर्माण, साइन बोर्ड और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। गौरतलब है कि पच्छाद क्षेत्र की इस सड़क से करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र के लोग खेतीबाड़ी का कार्य कर रहे हैं। नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क के बन जाने से उन्हें विशेष लाभ होगा। इसके अलावा सड़क पर आधा दर्जन के करीब निजी और सरकारी बसें चल रही हैं। इसके आवागमन में भी अब सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन पंचायतों को मिलेगा लाभ :
सड़क के पक्का होने के बाद पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा। इनमें मुख्य रूप से बागपशोग, सिरमौरी मंदिर, जयहर, डिंगर-किन्नर, धार-टिक्करी, मानगढ़, वासनी, बागथन, नेहरस्वार और लानाबांका पंचायतें शामिल हैं। इन पंचायतों के लोगों को सड़क सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।
---
जल्द पूरा होगा सड़क का कार्य : आरएस नरवाल
लोक निर्माण विभाग सराहां मंडल के अधिशासी अभियंता आरएस नरवाल ने बताया कि सड़क के निर्माण को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
--
वर्षों की मांग हुई पूरी : चक्रधर भंडारी
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चक्रधर भंडारी ने बताया कि इस सड़क के बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। इसकी मांग वर्षों से चल रही थी, जो अब पूरी हुई है। इस सड़क के पक्का होने से एक दर्जन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
--
वाहन चालकों को मिलेगी राहत : सत्य प्रकाश शर्मा
समाज सेवी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सड़क के पक्का होने के बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सैनधार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकदी फसलें उगाई जा रही हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण छोटे और बड़े वाहनों को चलाने में समस्या रहती थी। अब सड़क के बनने से वाहन चालकों और सब्जी उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा।

--
क्षेत्र के लोगों को होगी आवागमन में सुविधा : रीना कश्यप
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि मढ़ीघाट-डिंगर-मथानन सड़क को पीएमजीएसवाई के तहत बनाया जा रहा है। इस सड़क पर 11.45 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

ड़ढीघाट-डिंगर-मथानन सड़क  में निर्माण के दौरान कामगार। संवाद

ड़ढीघाट-डिंगर-मथानन सड़क में निर्माण के दौरान कामगार। संवाद- फोटो : NAHAN

अधिशासी अभियंता आरएस नरवाल। संवाद

अधिशासी अभियंता आरएस नरवाल। संवाद- फोटो : NAHAN

मढ़ीघाट-डिंगर-मथानन सड़क को पक्का करने के कार्य में जुटे कामगार। संवाद

मढ़ीघाट-डिंगर-मथानन सड़क को पक्का करने के कार्य में जुटे कामगार। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed