{"_id":"69244467b3ed782ce5060ab3","slug":"vhp-meeting-in-katasan-mandir-nahan-news-c-177-1-ssml1028-165349-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विहिप जल्द शुरू करेगा नशा मुक्त युवा हमारा संकल्प कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विहिप जल्द शुरू करेगा नशा मुक्त युवा हमारा संकल्प कार्यक्रम
विज्ञापन
नाहन के कटासन में बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
दीपक भंडारी ने कार्यकर्ताओं से आचार पद्धति कंठस्थ करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत की ओर से जिले के प्रखंड स्तर पर नाहन खंड की बैठक मां राजराजेश्वरी चंद्रघंटासन माता कटासन देवी मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता विहिप जिला उपाध्यक्ष सिरमौर नरेंद्र शर्मा ने की। बैठक में हिमाचल प्रांत के विश्व हिंदू परिषद प्रांत मठ-मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख दीपक भंडारी का मार्गदर्शन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं श्री राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद हिमाचल प्रांत पदाधिकारी दीपक भंडारी ने राष्ट्रीय एवं प्रांत स्तर से आई हुई संगठन की आगामी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
उन्होंने सबसे पहले संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को संगठन बैठक की आचार पद्धति के पत्रक देकर आचार पद्धति का अभ्यास करवाया और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी को संगठन की आचार पद्धति कंठस्थ होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बजरंग दल की ओर से नशा मुक्ति के लिए देशव्यापी अभियान सभी प्रांतों में चलाया जा रहा है। विहिप, बजरंग दल हिमाचल के मार्गदर्शन में जिला सिरमौर के कार्यकर्ता भी नशा मुक्त युवा हमारा संकल्प कार्यक्रम अतिशीघ्र प्रारंभ करेंगे। साथ ही समाज में युवाओं में बढ़ रही नशे की विकृति को दूर करने में बजरंग दल सर्वप्रथम नशा तोड़ता है भारत का बल, छोड़ो नशा अपनाओ बजरंग दल.., का संकल्प लेकर अपने गांव, नगर, प्रखंड, स्तर पर इस मुहिम कार्यक्रम की अतिशीघ्र शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर के जिला संरक्षक पंडित बाबूराम शर्मा, पूर्व विभाग मंत्री विभोर कुमार, जिला उपाध्यक्ष नरदेव शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख सहमंत्री सतीश कुमार, पंडित कमलेश शर्मा, मनोज मदान, विजय कुमार, पंडित राकेश शर्मा, रुद्राक्ष शौर्य बजरंगी आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया।
-- -- संवाद