{"_id":"68c7ffa3f68935d01e0b4d55","slug":"vehicles-parking-sale-for-trilokpur-mela-nahan-news-c-177-1-nhn1002-159700-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले के लिए वाहन पार्किंग 8.25 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले के लिए वाहन पार्किंग 8.25 लाख रुपये में नीलाम
विज्ञापन
निर्धारित मानकों के अनुसार ही वसूला जाएगा पार्किंग शुल्क : उपेंद्र चौहान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल–हरियाणा सीमा पर स्थित शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंदिर न्यास समिति की भूमि पर निर्मित वाहन पार्किंग स्थल का ठेका सोमवार को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया गया। नीलामी में कई बोलीदाताओं ने भाग लिया, जिसमें त्रिलोकपुर निवासी करण सिंह ने 8.25 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर 86 बीघा भूमि पर बनी पार्किंग का ठेका अपने नाम कर लिया।
मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि पार्किंग शुल्क निर्धारित मानकों के अनुसार ही वसूला जाएगा। निर्धारित दरें कार और जीप 50 रुपये, स्कूटर व मोटरसाइकिल 30 रुपये और बस, ट्रक, ट्रैक्टर–ट्रॉली 100 रुपये निर्धारित की गई हैं, जो 12 घंटे के लिए मान्य होंगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छता, बिजली तथा पेयजल की व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। वाहनों में छोड़े गए कीमती सामान, नकदी और आभूषण की जिम्मेदारी पूर्णत: वाहन मालिक की होगी।
विज्ञापन
-- -संवाद