{"_id":"677693eca82e49bd01004e0a","slug":"ve-manmonea-balak-natha-kadon-bulavenga-people-rejoiced-on-the-bhajan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-140316-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा.., भजन पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा.., भजन पर झूमे लोग
Thu, 02 Jan 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सचित्र--
गौतम जालंधरी, विशाल कश्यप, शिशंक और शिवांश ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नववर्ष के अवसर पर नाहन के चौगान मैदान में देर रात को शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति ने 14वीं विशाल चौकी लगाई। इसमें सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान बाबा बालक नाथ का धूना सजाया गया।
भजन संध्या का आगाज नाहन के जाने माने युवा गायक विशाल कश्यप ने रथ कलकत्तयों चलेया मात मेरी काली दा.., ओह मुंडे विच पायी बाबा तेरे नाम दी.., वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा.., भजन से समां बांधा। शिशांक शर्मा ने मैं लजपालाँ दे लड़ लगियाँ मेरे तों गम परे..., शिवांश अग्रवाल ने लाई लाई लाई लाई लाई लाई बाबे ने फुल्लां दी वरखा लाई.., नि गल सुन माता रतनो, सारे पिंड विच रोला काहदा पाया.., नि फकरा दी चिति लोई ते..., भजन से रंग जमाया। टिंकू ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना पेश की।
देर रात को पंजाब से आए स्टार भजन गायक गौतम जालंधरी ने आंखां विच आंखा पहुंचांगी शानू फिर नजारा दिखेगा.., तू साडी सरकार जोगिया.., तू देंदे नी थकदा मैं खजदा न थकदा.., दर तेरे आवां गे सालो साल..., तू सामने जोगिया नी दो रूल जांदे अस्सी..., खर्च खर्च के..., तू सांभ लिया..., अस्सी जेडे नाथ दे चेले हैं वो गुफा विच रेहंदा ऐ, जोगिया जोग कमाया ओखा.., प्यारेयो पौणाहारी बाबा जी दे करम सदका.., झंडे झुलदे गुफा ते लाल पर..., सानू मांगण नी देंदा, सानू टेंशन नी होने देंदा.., भजनों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन
नव वर्ष पर घने कोहरे के बीच भी लोगों को उत्साह कम नहीं हुआ और मैदान खचाखच भरा रहा। इस दौरान कई श्रद्धालु मंच पर चढ़ आए। कलाकारों के गीतों पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति की ओर से आदित्य सैनी, संजीव संधू, रचना गुप्ता, किरण बरमाणी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-- -संवाद