{"_id":"6794e9157a18640f7c04d9ab","slug":"vayapaar-mandal-meeting-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-142064-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: व्यापार मंडल नौहराधार ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: व्यापार मंडल नौहराधार ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम
विज्ञापन
नौहराधार में आयोजित बैठक में नशे पर लगाम लागाने को लेकर विचार विमर्श करते व्यापार मंडल के सदस्य
व्यापार मंडल नौहराधार ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम
ग्रामीणों और पुलिस के साथ बैठक में लिए अहम निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। व्यापार मंडल नौहराधार ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। व्यापार मंडल प्रधान विवेक चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को नौहराधार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों समेत पुलिस चौकी नौहराधार से पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
दरअसल, शुक्रवार रात को पुलिस ने नौहराधार के समीप चिट्टे के साथ नौहराधार व साथ लगते इलाके के तीन युवकों को पकड़ा हैं। इसके बाद व्यापार मंडल ने शनिवार को बैठक बुलाई और क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्णय लिए।
विवेक चौहान ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों पर ध्यान रखना होगा। वहीं क्षेत्र में नशे की तस्करी में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस और व्यापार मंडल को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे युवा नशे की गर्त में धंसते चले जा रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी इसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।
विज्ञापन
....संवाद