{"_id":"6ab66bc1337073cac10f102f","slug":"vande-matram-celebration-in-girls-school-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189920-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों और स्टाफ ने वंदे मातरम् गाकर किया देशभक्ति से सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों और स्टाफ ने वंदे मातरम् गाकर किया देशभक्ति से सराबोर
विज्ञापन
वंदे मातरम के 150वर्ष पूरे होने पर कन्या स्कूल पांवटा साहिब में कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद
कन्या स्कूल में विद्या भारती संस्थान की तरफ से वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या पांवटा साहिब में विद्या भारती संस्थान द्वारा वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी शिक्षा खंड पांवटा साहिब एमआर वर्मा ने उस अवसर पर वंदे मातरम गीत के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के लगभग 1000 विद्यार्थियों के साथ पूरे स्टाफ ने ठीक 11 बजे वंदे मातरम् के पूरे छंद गाकर पूरे प्रांगण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मंच संचालन गुलाब सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्याभारती संस्थान से पूनम पाटिल ने पांवटा साहिब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी एमआर वर्मा स्टाफ के सदस्यों और सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य प्रतिभा नेगी, कांता शर्मा, राजुल ठाकुर, प्रताप चौहान, अर्चना शर्मा, रचना, मीनाक्षी, अंजना, ओम प्रकाश शर्मा, विनय तोमर, आभा राणा, कुलदीप रमेश तथा विद्याभारती से पर्यवेक्षक प्रतिभा पांडे और मनीषा उपस्थित रहीं।-- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या पांवटा साहिब में विद्या भारती संस्थान द्वारा वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी शिक्षा खंड पांवटा साहिब एमआर वर्मा ने उस अवसर पर वंदे मातरम गीत के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के लगभग 1000 विद्यार्थियों के साथ पूरे स्टाफ ने ठीक 11 बजे वंदे मातरम् के पूरे छंद गाकर पूरे प्रांगण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मंच संचालन गुलाब सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्याभारती संस्थान से पूनम पाटिल ने पांवटा साहिब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य और खंड परियोजना अधिकारी एमआर वर्मा स्टाफ के सदस्यों और सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य प्रतिभा नेगी, कांता शर्मा, राजुल ठाकुर, प्रताप चौहान, अर्चना शर्मा, रचना, मीनाक्षी, अंजना, ओम प्रकाश शर्मा, विनय तोमर, आभा राणा, कुलदीप रमेश तथा विद्याभारती से पर्यवेक्षक प्रतिभा पांडे और मनीषा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन