{"_id":"6112bc8c8ebc3e7d231b9ad8","slug":"van-mahotasava-in-nahan-nahan-news-sml3800082140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब और वन विभाग ने सैनवाला में मनाया मेगा वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब और वन विभाग ने सैनवाला में मनाया मेगा वन महोत्सव
विज्ञापन
सैनवाला में वनमहोत्सव के दौरान मुख्य अरण्यपाल को सम्मानित करते रोटरी क्लब नाहन के प्रधान।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने वन विभाग के सौजन्य से मंगलवार को सैनवाला में मेगा वन महोत्सव का आगाज किया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब ने वन विभाग, एवीएन स्कूल, नर्सिंग कॉलेज और माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य अरण्यपाल नाहन वृत्त सरिता द्विवेदी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि डीएफओ डॉ. प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि पंचायत प्रधान संदीपक तोमर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष भविष्य गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।
वन महोत्सव के दौरान सैनवाला के जंगल में फलदार, औषधीय और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर मुख्य अरण्यपाल सरिता द्विवेदी ने वनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धरती मां हमारे पालन पोषण के लिए सदैव ही संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जिस तरह से प्रकृति का दोहन कर रहा है उससे प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हुई है। डीएफओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि यदि आज के दौर में मानव अस्तित्व को बचाना है तो प्रकृति को बचाना होगा और यह फले फूले इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रोटरी, वन कर्मियों, एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों, नर्सिंग कॉलेज और पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के दो हजार पौधे लगाए। कार्यक्रम दौरान पंचायत प्रधान संदीपक तोमर, रोटरी क्लब नाहन के प्रधान भविष्य गौतम, मनीष जैन, भूपेंद्र अग्रवाल, ललित शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र सैनी, नीरज गुप्ता, इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रचना गौतम, अलका गर्ग, एवीएन स्कूल नाहन के ईको क्लब के प्रभारी श्रीकांत, मोहम्मद क्यूम सहित भारी संख्या में गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे।