फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaman dwadshi shobhayatra in nahan

Sirmour News: दुकानों के आगे नहीं रूकेंगी देवताओं की पालकियां, मीट की दुकानें रहेंगी बंद

Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
vaman dwadshi shobhayatra in nahan
नाहन में वामन द्वादशी मेले को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रकाश चंद बंसल। संवाद
वामन द्वादशी पर नाहन के बड़ा चौक में देव समागम का दिखेगा अदभुत नजारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट के उन दावों को जिनमें वामन द्वादशी पर शोभायात्रा के दौरान निकाली जाने वाले देवताओं की पालकियों के चौगान मैदान में डेढ़ घंटा रुकने की बात कही थी, उसे श्री जगन्नाथ मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने सिरे से नकार दिया है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों और भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने कहा कि 23 सितंबर को शोभायात्रा पूर्व की भांति ही निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन के सम्मान में आयोजित वामन द्वादशी उत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी।
नाहन स्थित बड़ा चौक में देव समागम का अदभुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान की पालकियां लाई जाएंगी। इनमें दो पालकियां जगन्नाथ मंदिर, तीसरी नरसिंह मंदिर भगवान मंदिर नौणी का बाग, चौथी रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक, पांचवीं कृष्ण मंदिर कच्चा टैंक, छठी बैरागी मंदिर कच्चा टैंक, सातवीं लक्ष्मी नारायण मंदिर, आठवीं सनातन धर्म मंदिर और नौंवी रानीताल से लाई गई पालकी होगी। इस अवसर पर शहर के पक्का तालाब पर वामन द्वादशी मेला व नौकाविहार भी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार देवताओं की पालकियां पहले की तरह दुकानों में नहीं रूकेंगी। पालकियां सीधे बड़ा चौक आएंगी, उसके बाद पक्का तालाब जाएंगी। लोगों के दर्शन को चौगान मैदान में कुछ ही देर के लिए पालकियां रूकेंगी। उन्होंने कहा कि देवताओं की पालकियां जहां से गुजरेंगी वहां रास्ते में आने वाली मीट की दुकानों को पालकियों के निकलने तक मीट की दुकानें बंद रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विनेश राणा, नैन सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed