{"_id":"626aebef201e38166c4ae66a","slug":"vaccination-preparation-of-children-from-5-to-12-years-in-sirmaur-delayed-nahan-news-sml407085842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की विभाग को नहीं मिली नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की विभाग को नहीं मिली नोटिफिकेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारत के दवा नियामक ने 12 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है। ऐसे में पांच से 12 वर्ष के बच्चों को अब कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।
सिरमौर स्वास्थ्य महकमे को इस टीकाकरण अभियान को लेकर अभी तक न तो कोई अधिसूचना नहीं मिली है और न ही कोई निर्देश। लिहाजा, विभाग भी टीकाकरण को लेकर असमंजस की स्थिति में है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर पहले से ही अभियान चल रहा है। ऐसे में अब पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को यदि टीका लगेगा तो उसके लिए भी तैयारियां की जाएंगी। जिला सिरमौर में 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों और किशोरों का टीकाकरण अभियान जारी है। 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को कॉर्बेवैक्स और 15 से 17 वर्ष के आयु के किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जा रही है।
इन दोनों आयु वर्गों में अब तक लगभग 66,634 बच्चों और किशारों को कॉर्बेवैक्स और कोवैक्सीन लग चुकी है। विभाग ने 12 से 14 वर्ष की आयु के 30 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 20,309 बच्चों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 46,325 युवाओं को कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
दो खंडों में कॉर्बेवैक्स वैक्सीन भी खत्म
स्वास्थ्य विभाग के दो खंडों में कोर्बेवैक्स खुराक खत्म हो चुकी है। विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन पहले पांवटा साहिब और धगेड़ा खंडों में यह वैक्सीन खत्म हुई है। लिहाजा, बच्चों को टीके नहीं लग पा रहे हैं। सीएमओ डॉ. एसके गौतम ने माना कि दो खंडों में कॉर्बेवैक्स खत्म हुई है। शिमला से वैक्सीन जल्द पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चों को वैक्सीन न लगने से डोज के खराब होने की भी संभावना रहती है। जहां बच्चों को टीके लगाए जाने हैं, वहां के लिए आपूर्ति पहले की जाती है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी खंडों में यह खुराक उपलब्ध है और बच्चों को लगाई जा रही है।
निर्देश मिलते ही शुरू करेंगे तैयारियां
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि पांच से 12 वर्ष की आयु के बच्चों को लगने वाली वैक्सीन संबंधी अधिसूचना विभाग को नहीं मिली है। निर्देश मिलते ही टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से इस तरह के टीकाकरण की जानकारी उन्हें जरूर मिली है। जिले में अन्य सभी आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है।