Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Using mobile for hours can cause 50-like illness at the age of 30

Sirmour News: घंटों मोबाइल चलाने से 30 की उम्र में 50 जैसी बीमारी, बढ़ा सर्वाइकल

Fri, 06 Nov 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Using mobile for hours can cause 50-like illness at the age of 30
मेडिकल कॉलेज नाहन के नेत्र विभाग में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ गोविंद तोमर। संवाद - फोटो : Samvad
नाहन (सिरमौर)। घंटों मोबाइल फोन पर नजरें गड़ाए रहने और गर्दन झुकाकर स्क्रीन चलाने की लत युवाओं को गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में धकेल रही है। जो सर्वाइकल और हड्डियों के रोग पहले 50 वर्ष की आयु के बाद देखने को मिलते थे, अब 30 से 35 वर्ष के युवा भी उनकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की नेत्र और हड्डी रोग ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में रोजाना करीब 120 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से जांच करवाने आए 105 मरीजों में 32 सर्वाइकल की समस्या से ग्रसित पाए गए। चिंता की बात यह है कि इनमें अधिकतर 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के कामकाजी युवा और छात्र शामिल थे।
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल इस्तेमाल करने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर सामान्य से कई गुना अधिक दबाव पड़ता है। इससे गर्दन में अकड़न, तीव्र दर्द और बाद में गंभीर सर्वाइकल का रूप ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेत्र रोग ओपीडी में भी रोजाना 80 से 110 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जहां बुजुर्गों में मोतियाबिंद और मधुमेह से जुड़ी आंखों की बीमारियां दिख रही हैं, वहीं 17 से 40 वर्ष के युवाओं में आंखों का सूखापन, धुंधलापन और भारीपन तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को ओपीडी में जांच करवाने पहुंचे 79 मरीजों में से 35 युवा ड्राई आई सिंड्रोम और डिजिटल स्क्रीन से होने वाले तनाव से पीड़ित पाए गए।
विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्टफोन के अंधाधुंध इस्तेमाल ने युवाओं की जीवनशैली को पूरी तरह सुस्त बना दिया है। आउटडोर खेल और शारीरिक गतिविधियों से दूरी स्थिति को और अधिक गंभीर बना रही है।
आंखों का रखें खास ख्याल
बच्चों में जंक फूड का बढ़ता सेवन और युवाओं का डिजिटल स्क्रीन से लगातार जुड़े रहना आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। आंखों को पर्याप्त आराम देने के लिए नियमित अंतराल पर स्क्रीन से ब्रेक लें और कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करें। भोजन में दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता और हरी पत्तेदार सब्जियों को प्राथमिकता दें। -डॉ. शालू गुप्ता, विभागाध्यक्ष, नेत्र विभाग

लोग नियमित व्यायाम करें
अब 30 से 35 वर्ष की उम्र में ही सर्वाइकल की शिकायत सामने आ रही है, जो पहले 50 वर्ष के बाद सामान्य मानी जाती थी। युवाओं को चाहिए कि वे मोबाइल का इस्तेमाल केवल जरूरत तक सीमित रखें। स्क्रीन देखते समय गर्दन सीधी रखें और प्रतिदिन गर्दन व कंधों के हल्के व्यायाम जरूर करें। -डॉ. नवीन गुप्ता, विभागाध्यक्ष, हड्डी रोग विभाग

ऐसे करें बचाव
- स्क्रीन का उपयोग करते समय आंखों को हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड का विश्राम दें।
- लेटकर या ज्यादा गर्दन झुकाकर मोबाइल चलाने से बचें, स्क्रीन को आंखों के समानांतर रखें।
- दिनचर्या में वॉक, आउटडोर खेल और गर्दन-कंधों के स्ट्रेचिंग व्यायाम शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed