फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   under 14 khel pratiyogita will be organised in august month

अगस्त में होंगी अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं

Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
under 14 khel pratiyogita will be  organised in august month
अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर डाइट नाहन में हुई बैठक में मौजूद प्रधानाचार्या व पीटी? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से नाहन डाइट में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर के स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक और पीटीआई ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक गुरजीवन शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी ऋषिपाल शर्मा की अगुवाई में लड़कें-लड़कियों की अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर घंटों तक चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानाचार्यों और पीटीआई ने भी खुलकर अपने सुझाव बैठक में रखे। दिनभर चली माथा पच्ची के बाद शाम को खेलकूद प्रतियोगिता को अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया। तिथि का चयन स्कूल प्रशासन पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतियोगिता के लिए खेल स्थल का भी चयन किया गया। साथ ही जिला प्रारंभिक स्कूल खेल संगठन का भी गठन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य दिलीप सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, बिशन सिंह, धर्मपाल सिंह, बलराम को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक संघ जिला मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि शिलाई खंड की खेलकूद प्रतियोगिता कंडियारी, कफोटा खंड की कमरऊ, सराहां खंड की बागथन, ददाहू खंड की ददाहू, बकरास खंड की मिल्लांह, सुरला खंड की तारापुर चासी, नाहन खंड की बिरला, पांवटा खंड की शिवपुर, राजगढ़ खंड की शरगांव, नौहराधार खंड की बोगधार, संगड़ाह खंड की संगड़ाह, नारग खंड की वासनी, माजरा खंड की महत स्कूल, सतौन खंड की अंबोया में खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
इसके अलावा लड़कों की तीन दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व रेसलिंग त्रिलोकपुर स्कूल, लड़कों की चार दिवसीय हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, बॉक्सिंग प्रतियोगिता बीबीजीत कौर स्कूल पांवटा में होगी। लड़कियों की चार दिवसीय वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल प्रतियोगिता शिवपुर स्कूल, लड़के-लड़कियों की तीन दिवसीय शतरंज, जूडो, योगा प्रतियोगिता मानपुर देवड़ा स्कूल में होगी। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए सराहां स्कूल में लड़के और लड़कियों का चयन किया जाएगा।

अजय भंडारी ने बताया कि सिरमौर में एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी होगी। इसमें चार दिवसीय वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व रेसलिंग प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी।

डाइट नाहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद मुख्यातिथि एवं अन?

डाइट नाहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद मुख्यातिथि एवं अन?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed