फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ultrasound test,ponta hospital,not done work

पांवटा अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में 4 साल से लटके है ताले

Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ultrasound test,ponta hospital,not done work
पांवटा साहिब अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला। - फोटो : NAHAN
पावंटा साहिब (सिरमौर)। केंद्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रदान की है। लेकिन सिविल अस्पताल पावंटा में वर्ष 2017 से रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली होने के कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका है। जिससे पावंटा व शिलाई क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड को करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला सिरमौर के पावंटा, शिलाईं, नाहन व रेणुकाजी की गर्भवती महिलाओं को सरकार की मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ रोज दर्जनों गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप चौहान, भरत ठाकुर, यशपाल राणा, दिनेश शर्मा, मनप्रीत सिंह, रंजना, गुरदत चौहान, विमला देवी व सुनीता देवी का कहना है कि 4 वर्षों से भी रेडियोलॉजिस्ट पद नहीं भरा जा सका है। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने कहा कि पावंटा अस्पताल से इस तरह की समस्या की शिकायतें आती हैं। प्रदेश सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed