फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ultimatum given by BJP to withdraw case

भाजपा ने मुकदमा वापस लेने का दिया अल्टीमेटम

Mon, 18 Jan 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 18 Jan 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum given by BJP to withdraw case

भाजपा मंडल नाहन ने सोमवार को उपायुक्त बीसी बडालिया से मिलकर रविवार शाम को पुलिस ने भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को नाहन बीडीसी की दूसरे बैठक से पहले उपायुक्त उनकी ओर से सौंपी गई मागों पर त्वरित कार्रवाई करें वरना भाजपा जनांदोलन खड़ा कर सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन


नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि रविवार को नाहन बीडीसी बैठक से पूर्व हंगामे के बाद पूरे दिन कांग्रेस के नेता प्रशासन पर दबाव बनाते रहे। शाम 7:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेयरमैनों और मंत्रियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप बीडीसी का चुनाव तो स्थगित हुआ। साथ में, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे बनाए गए। उन्होंने उपायुक्त से सवाल किया कि किन कारणों से चुनाव के समय पुलिस नहीं बुलाई गई। चुनावी हाल की कुंडी कैसे खोली गई। हाल में 12 बीडीसी सदस्य मौजूद थे। फिर 11 सदस्यों की ही हाजिरी क्यों लगाई गई और चुनाव रविवार को क्यों करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने उपायुक्त बीडी बडालिया के समक्ष मांग रखी कि रविवार को बीडीसी चुनाव की बैठक में 12 सदस्यों की हाजिरी भरी जाए। आगे के सारे चुनाव प्रशासन इमानदारी से करवाएं। बीडीओ हाल की कुंडी खोलकर चुने गए बीडीसी सदस्यों को बाहर ले जाने वाले व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई करे।

ददाहू से बीडीसी सदस्य श्यामा देवी के परिवार पर दबाव डालकर भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि मांगों पर उपायुक्त के स्पष्टीकरण के बाद 22 जनवरी की बैठक में भाजपा सदस्य कोई निर्णय लेंगे। 


इस मौके पर जिला परिषद कालाअंब वार्ड से सदस्य विनय कुमार, ओपी सैणी, डॉ. स्नेह गर्ग, वेद प्रकाश, देवेंद्र अग्रवाल, पार्षद अविनाश गुप्ता, रेखा तोमर, विशाल तोमर, मधु अत्री, अनीता शर्मा, रणधीर सैणी, पूजा तोमर, प्रकाश जैन, संजय चौहान, पार्षद शुभम सैणी, श्याम देवी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed