फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti training for women

Sirmour News: फास्ट फूड के प्रशिक्षण कोर्स के लिए महिलाओं से मांगे आवेदन

Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
uco rseti training for women
-महिलाओं को निशुल्क मिलेगा फास्ट फूड का प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूकोआरसेटी) नाहन ने संस्थान में शुरू होने वाले फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए महिलाओं से आवेदन मांगे हैं। यह कोर्स पहले 19 सितंबर से शुरू होना था। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए इसकी तिथि आगे खिसका दी है।

यूको बैंक द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला सिरमौर की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करना है।

इस राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) प्रमाणित प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वादिष्ट व हेल्दी फास्ट फूड बनाने की कला सिखाई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें हाइजीन, फूड सेफ्टी, किचन मैनेजमेंट, कास्टिंग, प्रेजेंटेशन और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


यूकोआरसेटी की संकाय सदस्य मनीषा चौहान व तानिया भाटिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण की सबसे खास बात यह है कि इसमें भाग लेने वाली अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क आवास और निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक नवज्योत सिंह ने बताया कि फास्ट फूड सेक्टर में आज रोजगार और स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण परिवेश की महिलाएं इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण को प्राप्त कर अपने गांवों व कस्बों में स्वयं का व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू कर सकती हैं। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगी।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed