फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti meeting

युवाओं को स्वरोजगार में अहम भूमिका निभा रही यूको आरसेटी: एलआर वर्मा

Fri, 21 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti meeting
युवाओं को स्वरोजगार में अहम भूमिका निभा रही यूको आरसेटी : एलआर वर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एलआर वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं स्थानीय परामर्श समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डेयरी फार्मिग, ब्यूटी पार्लर, जूट बैग, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी सहित करीब 25 ट्रेडों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे निशुल्क रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए। उन्होंने डिजिटल पेमेंट जागरुकता को और अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए लोगों को जागरुकता के साथ-साथ अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों के एनपीए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके लिए बैंकों को ऋण वसूली के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले के 2 हजार से कम आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों को भी बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

यूको आरसेटी की निदेशक अमिता शर्मा ने बताया कि यूको आरसेटी की ओर से गत तीन माह के दौरान दिसंबर 2024 तक 362 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। एलडीएम सनोज कुमार ने बैठक का संचालन किया और यूको आरसेटी की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आरबीआई शिमला से तरुण चौधरी, एजीएम नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र डॉ. ठाकुर भगत, संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed