फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two youths from Punjab arrested in Mishrawala with 18.94 grams of 'chitta' (synthetic drug)

Sirmour News: मिश्रवाला में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Punjab arrested in Mishrawala with 18.94 grams of 'chitta' (synthetic drug)
एसआईयू टीम ने नाकाबंदी कर ली तलाशी, दोनों एसएएस नगर के रहने वाले
विज्ञापन

गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे पांवटा साहिब, माजरा थाना में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। पंजाब से चिट्टा लेकर सिरमौर पहुंचे दो युवकों को एसआईयू टीम ने मिश्रवाला में गिरफ्तार कियापुलिस ने दोनों से 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपी पंजाब के एसएएस नगर मोहाली के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, वे माजरा, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में नशे की सप्लाई करने में सक्रिय थे। दोनों के खिलाफ माजरा थाने में एनडीपीएस मामला दर्ज किया गया है। वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 24 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम मिश्रवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को नशा तस्करी की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मोहाली से पांवटा साहिब की ओर आ रही गाड़ी नंबर पीबी 65एएच-5468 को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में सवार अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह की तलाशी लेने पर उनसे 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस को उनके माजरा, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने में सक्रिय होने की जानकारी मिली है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed