फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two shops burnt in badag village of sirmaur district

Sirmour News: बड़ग में आग से दो दुकानों का सारा सामान राख

Wed, 30 Aug 2023 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
two shops burnt in badag village of sirmaur district
रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के बड़ग में दुकान में आग लगने से खाक हुआ सामान। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

बड़ग में आग से दो दुकानों का सारा सामान राख

शॉट सर्किट से लगी आग, 20 लाख रुपये का हुआ नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की गनोग पंचायत के बड़ग गांव में आग लगने से दो दुकान में रखा सारा सामान जल गया। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बड़ग निवासी दुकानदार इंद्र सिंह चौहान की किराने आदि की दो दुकानों में मंगलवार रात्रि को करीब 11:00 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। पड़ोसी व ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत करके दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी की आग की लपटें घर की ऊपरी मंजिल तक जा पहुंची। ऐसे में घर में रखा दुकान का सामान भी नष्ट हो गया। इंद्र सिंह को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह दोनों दुकानें किराना, जूते हार्डवेयर व कास्मेटिक के सामान से भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संगड़ाह बृज लाल मेहता व एएसआई कंवर सिंह अपने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच करने के साथ ही मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


तहसीलदार संगड़ाह प्रोमिला धीमान ने बताया कि प्रभावित दुकानदार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। नुकसान का आंकलन करने के लिए नायब तहसीलदार को मौके पर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed