{"_id":"61ba3862b59c9c21f70f0555","slug":"two-sccused-arrested-with-charas-in-taaruwala-ponta-sahib-nahan-news-sml393550941","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारुवाला में 150 ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारुवाला में 150 ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
two sccused arrested with charas in taaruwala ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने 150 ग्राम चरस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पांवटा-सतौन शिलाई एनएच मार्ग पर तारुवाला के समीप रात्रि नाका लगाया था। इस बीच संदीप शर्मा निवासी संतड़ा, बिहार और जीते सिंह मूल निवासी उत्तराखंड, वर्तमान निवासी गोंदपुर, तहसील पांवटा एक कार में जा रहे थे।
कार को तलाशी के लिए रुकवाने पर पिछली सीट पर रखे बैग से 150 ग्राम चरस बरामद की गई है। लिहाजा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।