{"_id":"622b9ca7db32f867f811abaa","slug":"two-person-including-woman-injured-in-bike-jeep-accident-in-ponta-sahib-nahan-news-sml4022943115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप-बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप-बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा से कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर सैनवाला के समीप सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रामपुर बंजारण निवासी तेज प्रकाश(37) पुत्र भूराराम के बयान पर माजरा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि वीरवार को रात करीब 9 बजे सैनवाला की करीब एनएच-07 पर हादसा हुआ। वाहनों के जोरदार टकराने की आवाज सुनने पर तेज प्रकाश दौड़कर मौके पर पहुंचे। मौके पर एक बाइक अपनी साइड में सड़क पर गिरा था। बाइक चालक को टांग में बहुत चोट लगी थी। साथ ही टक्कर मारने वाली पिकअप भी साइड में रुकी थी। बाइक सवार धौलकुआं से पांवटा की तरफ आ रहा था।
पिकअप पांवटा से नाहन की ओर जा रही थी। पिकअप के चालक ने विपरीत दिशा में जाकर धौलाकुआं से पांवटा की ओर जा रही बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर बाइक चालक सैनवाला निवासी विरेंद्र सिंह और उसकी घायल पत्नी को उपचार के के लिए 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलने पर माजरा थाना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र सिंह की टीम ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
.........
गोंदपुर में एक दुकान में घुस कर मारपीट करने के आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के गोंदपुर में एक दुकानदार ने मारपीट की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गोंदपुर निवासी राजा राम पुत्र बनारसी ने आरोप लगाया कि वीरवार को बली राम, सीता राम, राजीव, गुरदीप व संजीव ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।