{"_id":"61ae510d218d7708837aa3c9","slug":"two-person-arrested-with-smaik-in-kalaambh-sirmaur-nahan-news-sml392589487","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर की कालाअंब पुलिस ने दस ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब पुलिस मैनथापल के नजदीक काली माता मंदिर के पास गश्त कर रही थी। रविवार मध्यरात्रि दो युवक पैदल रामपुर जट्टान मार्ग की तरफ से आ रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों भागे और अपनी-अपनी जेब से कुछ सामान झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर इन दोनों को पकड़ लिया। साथ ही फेंके गए सामान को भी बरामद किया।
आरोपी युवकों की पहचान दिव्यम भाटिया पुत्र निवासी दर्शन बस्ती कालाअंब पोस्ट ऑफिस जमीदपुर, हरियाणा और परमवीर निवासी कच्चा टैंक नाहन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों युवकों की ओर से फेंके गए सामान को चेक किया तो उनमें एक लिफाफे में छह ग्राम और दूसरे में चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए नशीले पदार्थ के बारे में युवक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन
लिहाजा, दोनों को गिरफ्तार कर थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार को नाहन में अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।