फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two lakhs childern wiil be use crimi vacine

सिरमौर जिला में दो लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि दवा

Wed, 27 Apr 2016 07:33 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 27 Apr 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को कृमि दवा खिलाई। बुधवार को ग्राम पंचायत घर नाहन के सभागार में आंगनबाड़ी केंद्र गोविंदगढ़-1 के बच्चों को कृमि दवा पिलाकर जिला में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि दिवस के उपलक्ष्य पर जिला के सभी  शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों के लगभग 2 लाख बच्चों को कृमि दवा मुफ्त खिलाई जा रही है ताकि पेट के कीड़ों की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न पड़े। कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने को जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठन किया गया है।
विज्ञापन



उपायुक्त ने कहा कि व्यक्ति के पेट में कीड़े होना सामान्य बात है लेकिन उपचार न होने पर बच्चों में खून की होना समेत कई रोग होने ही संभावना रहती है। इस कार्यक्रम को भी जन आंदोलन बनाया गया है।1 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों को कृमि दवा खिलाई जा रही है। कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आईटीआई और आंगनबाड़ी के बच्चों को कृमि दवा खिलाई जाने का प्रावधान किया है। जो बच्चे किसी कारण से स्कूल छोड़ चुके हैं उनको संबंधित क्षेत्र में कार्यरत आशा वर्कर स्कूल में लाकर कृमि दवा खिलाएंगी। अभियान के दौरान बच्चों को खुले में शौच न करना, हाथों की उचित सफाई, नाखून की बेहतर सफाई और स्वच्छ जल का उपयोग व बच्चों को  कुपोषण का भी शिकार होने से बचाने के बारे में बताया जा रहा है। यह दवा अध्यापक की उपस्थिति में बच्चों को खिलाई जाए। कोई बच्चा कृमि दवा लेने से वंचित न रह जाए। उपायुक्त ने इसकी रिपोर्ट 4 जून से पहले उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed