फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two feet on the top of Churdhar

चूड़धार चोटी पर दो फीट, खड़ाह में आठ इंच हिमपात

Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two feet on the top of Churdhar
हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर बर्फबारी के बीच फंसी निजी बस। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार में इस वर्ष का पहला और सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। दियुडी और खड़ाह में जहां 8 इंच ताजा हिमपात हुआ, वहीं मां भंगायनी मंदिर के आसपास पांच इंच और हरिपुरधार एक इंच ताजा बर्फ गिरी।
विज्ञापन

सिरमौर की ऊंची चोटी चूड़धार में दो दिन में लगभग ढाई फीट बर्फ गिरी। भारी बर्फबारी के कारण वहां पर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। चूड़धार में स्वामी कमलानंद अकेले रह रहे हैं।
विज्ञापन

वहां पर पानी की सभी लाइनें एक महीने पहले ही जाम हो चुकी हैं। जहां बर्फ को पिघलाकर पानी खाना बनाने और पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। खड़ाह क्षेत्र में आठ इंच से अधिक बर्फ जमने के कारण हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर करीब 17 घंटे तक यातायात ठप रहा। बर्फ पर स्किड होने के कारण खड़ाह के समीप तीन निजी बसें लगभग पांच घंटे तक फंसी रहीं। खराब मौसम के बावजूद दर्जनों यात्रियों को बर्फ के बीच पैदल चलकर हरिपुरधार आना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे लोक निर्माण विभाग की एक जेसीबी मशीन बर्फ हटाने के लिए मौके पर पहुंची। दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे बर्फ के बीच फंसी तीनों बसों को निकाल कर इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। बर्फबारी के चलते क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रूटों पर नहीं पहुंची बसें
खराब मौसम के चलते बुधवार को कई रूटों पर सरकारी बसें नहीं पहुंच पाईं। नाहन से बढ़ोल रूट पर चलने वाली बस अंधेरी से ही वापस चली गई। इस कारण हरिपुरधार और बढ़ोल जाने वाले यात्रियों को टैक्सी लेकर अपने घर पहुंचना पड़ा। सुबह बस न मिलने के कारण बढ़ोल, कोरग और बियोंग से दर्जनों लोगों को पैदल चलकर ही हरिपुरधार आना पड़ा। पांवटा-डिमाइना रूट पर चलने वाली बस भी जरवा से ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed