फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died in road accident

निजी बस और बाइक में टक्कर, दो युवकों की गई जान

Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर रनवा मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर को एक निजी बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पंजाह गांव के दो युवक बाइक पर हरिपुरधार की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे हरिपुरधार की तरफ से आ रही एक निजी बस और बाइक में रनवा गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क में पलट गई और दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से करीब 70 मीटर दूर गहरी खाई में गिर गए। हादसे के बाद लोग घटनास्थल पहुंचे और घायल बाइक सवार मदन (27) और मनोज (25) दोनों निवासी पंजाह को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी हरिपुरधार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनो घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन ददाहू पहुंचने से पहले ही दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। मनोज सेना में कार्यरत था। डीएसपी संगडाह शक्ति सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं मिली 108 एंबुलेंस सुविधा:
दिन में करीब सवा 12 जब यह दुर्घटना हुई तो लोगों ने तुरंत 108 पर कॉल करके घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजने की मांग की। 108 की तरफ से जवाब मिला कि एंबुलेंस में तेल नहीं है। लोग निजी गाड़ी से ही घायलों को सीएचसी हरिपुरधार लाए और जब उन्हें रेफर किया गया तो निजी गाड़ियों में ही ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed