{"_id":"7959125712f008445b2f96a4e03c6828","slug":"two-and-half-year-formula-for-president-vice-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई-ढाई साल के फार्मूले से बनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई-ढाई साल के फार्मूले से बनेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत राजगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले के आधार पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनना तय है। कांग्रेस आला कमान ने जीत कर आए पार्षदों को मनाने के लिए यह फार्मूला अपनाया है। इससे पहले भाजपा समर्थित तीन सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ली। इन्हें एसडीएम राणा प्रीतपाल सिंह ने पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ लेने वालों में वार्ड नंबर-2 से विजयी दयादेवी, वार्ड नंबर-4 से विजयी मीरा कश्यप और पांच नंबर वार्ड से विजयी अशोक सूद शामिल थे। बैठक में कांग्रेस समर्थित चार सदस्यों ने शपथ ली थी। भाजपा समर्थित उक्त तीन सदस्य बैठक में नहीं आए थे।
विज्ञापन
इस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया था और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो पाया था। बुधवार को बुलाई बैठक में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। शपथ ग्रहण अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत राजगढ़ में कांग्रेस समर्थित सदस्य का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनना तय है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेसी नेताओं ने इस पर सहमति बना दी है। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर सात से जीतकर आए सतीश कुमार को अध्यक्ष तथा वार्ड नंबर तीन से जीते तरुण साहनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक से चुनकर आई संतोष कश्यप भी अपना दावा जता रही थी। इसे ढाई साल बाद अध्यक्ष बनाने का हवाला देकर मनाया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर छह से जीतकर आई संतोष दूसरी दावेदार थी। इस मामले में भी ढाई-ढाई साल का फार्मूला तय किया गया है।