फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two accused arrested in 19 lakh rupees furgery case

Sirmour News: 19 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी महाराष्ट्रा-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested in 19 lakh rupees furgery case
19 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी महाराष्ट्रा-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
विज्ञापन

अबतक मामले में तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्यों की तलाश जारी
साल 2021 के मामले में पुलिस ने नाहन पुलिस को हाथ लगी कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने 19 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को नाहन पुलिस ने महाराष्ट्रा और मध्यप्रदेश से दबोचा। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। अब तक पुलिस तीन लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार मामला मार्च 2021 का है। 4 मार्च 2021 को लाजिंद्र दत्त पुत्र आत्माराम निवासी गांव चौंरियां, डाकघर सुरला, तहसील नाहन ने पुलिस थाना में 19 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सेवा सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

टीम को इस मामले में पहली सफलता इसी साल 6 जनवरी को हाथ लगी। पुलिस टीम ने नासिक से एक आरोपी चेतन को गिरफ्तार किया था। आरोपी से मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। इस मामले में दो अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से जानकारी जुटाने के बाद एक बार फिर इंस्पेक्टर सेवा सिंह की अगुवाई में टीम 23 जनवरी को महाराष्ट्रा के मुंबई के लिए रवाना हुई जहां पुलिस ने प्रीतम रवि कुमार सोनी से नवी मुंबई में पूछताछ की। पता चला कि इस अपराध में अरविंद कुशवाह नाम का व्यक्ति भी शामिल हैं।
लिहाजा, पुलिस मुंबई से मध्यप्रदेश के भोपाल के लिए रवाना हुई, जहां अरविंद कुशवाह से पूछताछ की और ठगी के मामले में साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि अब तक मामले में तीन आरोपियों 21 वर्षीय चेतन पुत्र राजेश चौहान निवासी मरीमाता गेट भीमनगर, ओमार, नासिक महाराष्ट्रा, 31 वर्षीय प्रीतम पुत्र रवि कुमार निवासी विहाईद पावर हाउस, सिद्धार्थ नगर, जिला वर्धा महाराष्ट्रा और 33 वर्षीय अरविंद कुशवाह पुत्र कमलेश कुशवाह निवासी मकान नंबर 7, साई राम कलौनी सेमरा गेट चदावरा तहसील, जिला हजुर भोपाल, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी पाई जा रही हैं, जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही हैं। एसपी ने कहा कि यह मामला 19 लाख रुपये की ठगी का था, जिसमें शिकायतकर्ता ने स्वयं फोन पर अपने बैंक खातों की जानकारी आरोपियों से साझा की थी।
.......हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed