फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   twelove direa patients admitted in hospital

उल्टी दस्त के डेढ़ दर्जन लोग पांवटा और कफोटा में भर्ती

Thu, 25 Feb 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Thu, 25 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
twelove direa patients admitted in hospital

 विधानसभा क्षेत्र शिलाई के तहत दुगाणा पंचायत के नेड़ाढाल एवं पाटणी गांव में तीन दिन पूर्व एक समारोह के दौरान भोजन करने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए थे। आनन फानन में कुछ लोगों को कफोटा अस्पताल व आधा दर्जन लोगों को पांवटा रेफर किया गया। वीरवार तक करीब एक दर्जन रोगियों को उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीन दिन पहले नेड़ाढाल गांव में किसी के घर पर बच्चा होने पर छोटा समारोह रखा था, जिसमें भोजन खाने के बाद दो दर्जन लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए। इनमें गांव की लक्ष्मी देवी, पिंकी, हितेंद्र, सीता देवी, सुरेंद्र सिंह, नरेश, करिश्मा को उपचार के लिए पहले कफोटा उप स्वास्थ्य केंद्र व उसके बाद पांवटा रेफर कर दिया गया। जबकि गांव के कुछ लोगों का कफोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच वीरवार को आनन-फानन में आईपीएच के अधिकारियों ने भी अपनी पेयजल स्कीमों का मुआयना किया।
विज्ञापन



सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि नेड़ाढाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया था। जानकारी मिली है कि गांव के एक घर में समारोह के बाद कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई जिन्हें कफोटा एवं पांवटा अस्पताल रेफर किया गया। वीरवार तक करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण खतरे से बाहर हैं लेकिन सबका उपचार किया जा रहा है। विभाग की आशा वर्कर एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भ्रमण कर मौके का मुआयना किया। अन्य भर्ती लोगों को भी अस्पतालों की मदद से समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed