फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ttakhor doing their duty well in yamuna ghat ponta sahib

पांवटा के यमुनाघाट पर तैनात दिखे स्थानीय गोताखोर

Wed, 03 Aug 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
ttakhor doing their duty well in yamuna ghat  ponta sahib
पांवटा साहिब के य मुनाघाट पर लगाया गया चेतावनी बोर्ड। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोबिंद सागर झील में पंजाब के सात युवकों की डूबने से मौत के बाद मंगलवार को क्षेत्र के सबसे संवेदनशील यमुनाघाट स्थल पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया गया। इस बार घाट पर पहुंचते ही स्थानीय गोताखोर अलर्ट नजर आए जो उफनती यमुना नदी के तट पर श्रद्घालुओं को आगे नहीं जाने का आग्रह करते दिखे।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष भी यमुनाघाट पर दो दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। पहले मामले में कमांडो प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड के एक जवान की डूबने से मौत हो गई थी। दो माह पहले ही बाहरी राज्य से परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर पांवटा पहुंचे एक युवक की भी डूबने से मौत हुई थी। अमर उजाला ने इस संवेदनशील स्थल पर श्रद्घलुओं की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। लिहाजा, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन और डीएसपी पांवटा बीर बहादुर समेत विभिन्न विभागों की बैठक के बाद इस स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए।
विज्ञापन

यमुनाघाट पर आधा दर्जन स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की है जिसमें शिवा सिंह, राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, राकेश कुमार, अभिमन्यु और नरेश कुमार शामिल है। सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दो-दो गोताखोर यहां हर समय तैनात रहते हैं। इनके पास रबड़ ट्यूब, लाइफ सेविंग जैकेट्स व रस्से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की एक वोट प्रदान करने की मांग जरूर रही है ताकि बचाव अभियान के दौरान दिक्कतें न रहे। शिवा सिंह व राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दो माह से मवेशी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हादसे से बचाया गया है। मौके पर दिन के समय होमगार्ड जवान भी तैनात रह कर लोगों को गहरे पानी की तरफ जाने से रोकते हैं।
...
मारकंडा नदी में भी जा रहीं कई जानें
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर बहने वाली मारकंडा नदी में भी कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस स्थान पर सड़क के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन कई लोग इसकी परवाह किए बगैर जंगल के रास्ते से नदी में उतर जाते हैं।
बता दें कि खजुरना के समीप से बह रही मारकंडा नदी में अकसर गर्मियों में कई स्थानीय और बाहरी राज्यों के युवा सैर सपाटे के लिए पहुंचते हैं। हर साल यहां हादसे होते आए हैं। इस साल भी तीन-चार युवक यहां जान गवां चुके हैं। कुछ समय पहले स्थानीय लोगों ने नदी में हादसे वाले कुंड को पत्थरों से भरने के प्रयास किए थे। कुंड की काफी गहराई होने के कारण यहां नहाने वाले युवक इसका अंदाजा नहीं लगा पाते।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पीसीआर वैन से रोजाना इस क्षेत्र की गश्त भी की जा रही है। साथ ही पंचायत को भी इस बारे में सचेत रहने के लिए कहा गया है। पुलिस इस स्थल की निगरानी रख रही है।

पांवटा के यमुनाघाट पर तैनात गोताखोर। संवाद

पांवटा के यमुनाघाट पर तैनात गोताखोर। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed