फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck operator strike in kalaambh

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में थमे 500 ट्रकों के पहिये

Mon, 01 Jan 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
truck operator strike in kalaambh
हड़ताल के चलते कालाअंब में सड़क के किनारे खड़े ट्रक। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में थमे 500 ट्रकों के पहिये

ऑपरेटरों ने हड़ताल का समर्थन कर खड़े कर दिए ट्रक

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के ट्रक चालकों ने भी सोमवार से पहिया जाम कर दिया।

हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगभग 500 ट्रकों की आवाजाही रुक गई है। हड़ताल के मद्देनजर अधिकांश ट्रक चालक अपने वाहनों को लेकर घर की ओर निकल गए हैं।

कालाअंब क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में मंजीत सिंह, बख्शीश सिंह, नवतेज सिंह, सुभाष चंद और परमीत सिंह ने बताया कि नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर क्षेत्र के 80 फीसदी ट्रक संचालकों ने सोमवार सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


20 फीसदी गाड़ियां पहले से ही बाहरी राज्यों में गई हुईं हैं। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में जो बाहरी राज्यों की गाड़ियां कच्चा माल लेकर आई थीं, फिलहाल उनकी ही वापसी हुई है। स्थानीय ट्रकों के पहिए पूरी तरह से जाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हड़ताल कब तक जारी रहेगी, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लिहाजा, क्षेत्र में छोटी बड़ी लगभग 500 गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed