फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck fell down, one man dead and three injured

ट्रक खाई में गिरा; एक की मौत, 3 घायल

Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पांव
ब्यूरो/अमर उजाला/पांव Updated Wed, 14 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
truck fell down, one man  dead and three injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

कोलर-हरिपुरखोल मार्ग पर चरनावाला के समीप देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को देर रात उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। माजरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात ट्रक एचपी-18 बी 1538 हरिपुरखोल से कोलर की ओर आ रहा था कि हरियाणा के बिलासपुर से वापस लौटते समय चरनावाला के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क हादसेे में माजरा निवासी संजय अग्रवाल (46) पुत्र रमेश अग्रवाल की मौत हो गई। जबकि, कोटड़ी व्यास निवासी बलदेव सिंह (50) पुत्र तेलू राम, नंत राम (45) पुत्र अतर सिंह तथा गोरखूवाला निवासी रामेश्वर (39) पुत्र नाथू राम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जैसे ही आसपास के लोगों को हादसे के बारे में पता चला, वे मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस चौकी माजरा और एंबुलेंस को दी। आसपास के स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। देर रात पहुंचे सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर माजरा चौकी से एएसआई प्यार सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। और हादसे की जांच शुरू कर दी। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। माजरा निवासी मृतक संजय अग्रवाल (46) के शव का पोस्टमार्टम करवा कर बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के घायलों को फौरी सहायता
एसडीएम पांवटा एचएस राणा और तहसीलदार विमला वर्मा पोखरियाल ने बताया कि हरिपुरखोल-कोलर सड़क हादसे के घायलों को 2-2 हजार फौरी सहायता दी गई है। जबकि, मृतक के पीड़ित परिजनों को 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की जाएगी।
सुरेश तोमर
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed