फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Truck crashes into shop in Devinagar

Sirmour News: देवीनगर में दुकान में घुसा ट्रक

Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Truck crashes into shop in Devinagar
देवीनगर में रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। संवाद
सड़क पर कुछ महीनों में तीसरा हादसा
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवीनगर मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। इससे दुकान को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। पिछले कुछ माह में इस मार्ग पर ऐसी यह तीसरी घटना है।
स्थानीय निवासी आरपी तिवारी, शशि कुमार, अमे सिंह और रमेश कुमार का कहना है कि पहले हुए हादसे में स्कूल भवन को नुकसान हुआ था। इसके बाद इसी मार्ग पर एक ट्रक घर की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसा था। लोगों का आरोप है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की कि देवीनगर सड़क पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही सड़क की स्थिति में सुधार और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed