फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck bike accident in ponta sahib

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, हादसे में युवक की मौत

Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
truck bike accident in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-कालाअंब-07 एनएच मार्ग पर नया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात पेश आया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके पर फरार हो गया। माजरा पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

हादसे की शिकायत सैनवाला निवासी नाजिम खान पुत्र मलखान ने दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि रविवार देर रात को अपने साथियों साजिद नौशाद, आमिर और पवन कुमार की दुकान नया गांव के सामने आमिर की गाड़ी में बैठकर लूडो खेल रहे थे। तभी एनएच-7 पर काफी जोर से आवाज सुनाई दी। सभी तुरंत गाड़ी से बाहर निकले। सड़क पर देखा तो एक तेज रफ्तार ट्रक नाहन की तरफ से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था कि ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक माजरा की तरफ से धौलाकुआं की ओर सही दिशा में जा रही थी। बाइक को ट्रक काफी दूर तक घसीटते हुए अपनी दिशा से दूसरी दिशा में ले गया। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो ट्रक थोड़ी देर रुका। लोगों को देखते ही चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। लोगों ने मौके से भाग रहे ट्रक का पीछा कर नंबर पुलिस जांच टीम को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल ग्राम नया गांव निवासी प्रीतम सिंह(26) को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
माजरा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी तेजिंद्र सिंह की टीम इस मामले की जांच में जुटी है। एनएच पर हादसा स्थल के आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed