{"_id":"68a5abaa9cd172e0550fdc64","slug":"tree-plantation-in-svn-school-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1001-157596-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसवीएन स्कूल नाहन के छात्रों ने बोगरिया में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसवीएन स्कूल नाहन के छात्रों ने बोगरिया में रोपे पौधे
विज्ञापन
बोगरिया में पौधरोपण करता एसवीएन स्कूल का छात्र। स्रोत: स्कूल
कार्यक्रम में शिक्षकों सहित छात्रों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिशु विद्या निकेतन (एसवीएन) स्कूल नाहन के शिक्षकों और छात्रों की ओर से शहर के साथ लगते बोगरिया गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के छात्र विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बोगरिया गांव में स्कूल के शिक्षकों और छात्रों की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान औषधीय पौधों आंवला, भेड़ा सहित अन्य कई किस्म के पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर शिक्षक अवतार सिंह, यशपाल, मोहिंद्र, निशांत, मोहिल सहित 20 के करीब छात्र मौजूद रहे।