{"_id":"57506af34f1c1b7d2810ba24","slug":"transport-fair-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी हुई ट्रकों की ढुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी हुई ट्रकों की ढुलाई
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी की गाज अब जनता पर पड़ने वाली है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने डीजल महंगा होते ही मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। शनिवार, 4 जून से बढ़ाई गई नई दरें लागू हो जाएंगी।
वीरवार को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा और सिरमौर ट्रक यूनियन की संयुक्त बैठक में नई दरों पर मुहर लग गई। 5 मई से 3 जून तक डीजल के रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। इसके बाद मालभाड़ा दर बढ़ाने का फैसला लिया गया। पांवटा के गोंदपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा कार्यालय परिसर में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, उद्यमी नवीन अग्रवाल, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत सिंह नागरा और गुरपाल सिंह मौजूद रहे।
ट्रक यूनियन प्रधान ने कहा कि डीजल के दो बार दाम बढ़ चुके हैं। बैठक में औसतन 1.44 रुपये प्रति किमी/ 9 टन मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी। मालभाड़ा की नई दरें शनिवार, 4 जून से लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा ने इसकी पुष्टि की है। दोनों ने बताया कि आपसी सहमति से औसतन मालभाड़ा 1.44 पैसे बढ़ा दिया है। शनिवार से नई दर लागू होगी।
4 जून से प्रति 9 टन मालभाड़ा
स्टेशन किराया 3 जून तक 4 जून से नई दरें
बेंगलुुरू 62900 66900
मुंबई 46500 49000
कोलकाता 46000 48500
लखनऊ 26500 27400
दिल्ली 13450 13850
गाजियाबाद 13270 13670
अंबाला 11200 11400
जीरकपुर 9500 9700