फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Train returning from Sirmaur to Solan fell, one dead, three injured

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश में सिरमौर से बरात लेकर सोलन लौट रही गाड़ी गिरी, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 08 Feb 2025 12:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

सोलन जिला के कुठाड़ गांव से सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के शेर बड़ोल गांव आई बरात को वापस लेकर जा रही कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Train returning from Sirmaur to Solan fell, one dead, three injured
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोलन जिले के कुठाड़ गांव से सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के शेर बड़ोल गांव आई बरात को वापस लेकर जा रही कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दो और लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


हुआ यूं की शुक्रवार को सोलन जिला की अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव से पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के सेर बडोल गांव में बरात आई थी। बरात जब वापस जा रही थी तो उसमें एक गाड़ी सेर बड़ोल गांव के साथ ही लगते बढ़ेंजी गांव में गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गाड़ी के गिर जाने के कारण उसमें सवार योगेश (34) निवासी गांव कुठाड़ की मौत हो गई है। इसके अलावा ड्राइवर समीर कुमार (34) गांव कुठाड़ को गहरी चोटें आई हैं। इसके अलावा पुष्पेंद्र निवासी गांव कुठाड़ और भगत राम निवासी गांव कुठाड़ को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भागीरथ शर्मा ने बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस उनके नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में योगेश कुमार की मृत्यु हो गई है। गाड़ी चला रहे समीर को भी चोटें आई हैं। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। इसके अलावा दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed