{"_id":"61dc7701d79f19088358e397","slug":"traffic-blocked-and-water-problem-arise-in-giripar-area-nohra-dhar-and-haripurdhar-sirmaur-people-facing-problem-nahan-news-sml3963084133","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात व्यवस्था ठप, पानी के लिए मच गया हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात व्यवस्था ठप, पानी के लिए मच गया हाहाकार
विज्ञापन
नौहराधार में सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : NAHAN
हरिपुरधार / नौहराधार (सिरमौर)। तीन दिन हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से तो निजात मिल गई लेकिन जनजीवन अभी भी पूरी तरह अस्तव्यस्त है। भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र की सभी सड़कें दूसरे दिन भी बंद रहीं।
हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर तीन दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण क्षेत्र का संपर्क तीसरे दिन भी जिला मुख्यालय नाहन से कटा रहा। हरिपुरधार-सोलन मार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात ठप रहा। हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर दियुडी और खड़ाह में दो से ढाई फुट बर्फ गिरने से यह सड़क पिछले 4 दिन से बंद है। इस सड़क को खोलने में दो से तीन दिन का समय और लग सकता है।
क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग पिछले 3 दिन से बंद पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग ने आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें लगाकर सड़कों को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया है। भारी संख्या में पर्यटकों के हरिपुरधार में फंसने के कारण हरिपुरधार-शिलाई मार्ग को विभाग ने बंद नहीं होने दिया। हरिपुरधार में फंसे अधिकतर पर्यटक रोनहाट और शिलाई के रास्ते से वापस निकल गए हैं। अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि नौहराधार संगड़ाह वाया बोगधार और नौहराधार-पुन्नरधार सड़क खोल दी है बाकि मुख्य मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
....
पैदा हुई गंभीर पेयजल संकट
हरिपुरधार बाजार में पेयजल संकट विकराल हो गया है। बर्फबारी होने के बाद समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि बाजार के लोगों को कपड़े धोने और नहाने गांव जाना पड़ रहा है। बाजार वासियों को न तो खाना बनाने के लिए पानी मिल रहा है और न ही लोग कई दिनों से स्नान कर पा रहे हैं।
......
बिजली आपूर्ति बहाल
विद्युत बोर्ड ने लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। दियूडी और खड़ाह गांव को छोड़कर सभी इलाकों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यह पहला अवसर है जब बोर्ड के कर्मचारियों ने दो दिन के भीतर ही पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बहाल की।