{"_id":"57c9a9364f1c1bd2352cb1df","slug":"trade-unions-strike-in-ponta-agains-centr-govt-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मजदूर-कर्मचारी संगठनों ने पांवटा में संयुक्त विरोध रैली निकाली जिसमें एटक, इंटक, बीएमसी व सीटू संगठन शामिल हुए। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बद्रीपुर चौक से मुख्य बाजार होकर मिनी सचिवालय तक रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार पांवटा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। मांगपत्र में मांगों व समस्याओं के समाधान का आग्रह किया है।
शुक्रवार को सुबह विभिन्न ट्रेडों के नेता व कार्यकर्ता एकत्र हुए जिसमें एटक प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र राणा, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सीटू जिला महासचिव दयाकिशन व बीएमएस के जिलाध्यक्ष रतन धीमान ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इन मांगों में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू कर कठोर दंड का प्रावधान हो, ठेकाकरण प्रथा बंद हो, ठेका मजदूरों को समान वेतन व भत्ते मिले, खाद्यान्नों में सट्टा बाजार की नीति तुरंत बंद हो, महंगाई रोकने को ठोस कदम, मजदूरों का न्यूनतम मानदेय 18 हजार हो, बोनस एवं भविष्य निधि के भुगतान और पात्रता की सभी ऊपरी सीमाओं को हटाया जाए, उपदान की मात्रा को बढ़ाया जाए, मजदूरों की पेंशन सुविधा सुनिश्चित की जाए, ट्रेड यूनियन पंजीकरण 45 दिनों के भीतर किया जाए, आशा वर्कर्स, अंशकालिकों, आंगनबाड़ी व मिड-डे-मील वर्कर्स को 7 वर्ष की सेवाएं पर नियमित करें व सभी सरकारी कर्मचारियों के लाभ मिले। बैंक, बीमा, बीएसएनएल कोयला, स्टील व अन्य सरकारी उद्यमों में विनिवेश बंद किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के राज्य, जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन