{"_id":"5fbf9c388ebc3e27873368df","slug":"trade-union-protest-in-nahan-nahan-news-sml352570193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी, मिड-डे मील कर्मियों को बनाया जाए सरकारी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी, मिड-डे मील कर्मियों को बनाया जाए सरकारी कर्मी
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नाहन में रैली निकालते सीटू कार्यकर्ता।
- फोटो : NAHAN
Link Copied
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन और राष्ट्रीय फेडरेशन के संयुक्त मंच के आह्वान पर जिला मुख्यालय में वीरवार को सीटू के बैनर तले ट्रेड यूनियनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रेड यूनियनों ने शहर में सीटू महासचिव राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में शहर में रोष रैली भी निकाली, जो उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां रोष प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी बनाने, मजदूरी विरोधी कानूनों को वापस लेने, नए किसान बिल को वापस लेने, ठेकेदारी प्रथा, आउटसोर्स प्रणाली और सरकारी अनुबंध खत्म करने, उच्चतम न्यायालय के फैसले अनुसार सभी को समान वेतन देने, डिपुओं में राशन व्यवस्था मजबूत करने, सभी मजदूरी को पेंशन सुविधा देने, मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम देने, निर्माण मजदूरों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने, स्ट्रीट वेंडर एक्ट को सख्ती से लागू करने, यूनियनों का पंजीकरण सरल तरीके से करने, सेवाकाल के दौरान मृत कर्मचारी के आश्रितों को बिना शर्त अविलंब नौकरी देने, महिला कर्मचारियों को दो वर्ष की चाइल्ड केयर लीव देने, कर्मचारियों को 50 वर्ष की आयु और 33 वर्ष पूरे होने पर जबरन सेवानिवृत्त करना बंद करने की मांग की। इस मौके पर इंटक अध्यक्ष सुभाष शर्मा, एटक से पूर्ण चंद, सुखविंद्र सिंह, जनवादी महिला समिति सहित सीटू समर्थित आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।