फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tow person arrested with charas in ponta sahib

पांवटा साहिब में दो जगह चरस की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
tow person arrested with charas in ponta sahib
tow person arrested with charas in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में एसआईयू नाहन की टीम को सूचना मिली कि गांव गातू के पीछे ऊपरी पहाड़ी पर एक भेड़-बकरी पालक अस्थायी रूप से जंगल में डेरा लगाकर रुका हुआ है, जहां पर एक 19 वर्षीय युवक रोबिन निवासी ग्वाल जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड दो दिन पूर्व यहां काम करने आया है। यह युवक अपने साथ बिक्री करने के लिए चरस लेकर आया है जो चोरी छिपे स्थानीय इलाके में युवाओं को चरस बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात्रि करीब डेढ़ बजे के करीब संबंधित डेरे में दबिश दी, जहां जंगल में खुले स्थान पर आग जलाकर 5-6 लोग चारों तरफ बैठे हुए थे। इनमें रोबिन नाम का युवक भी मौके पर ही मौजूद था। इस दौरान पुलिस ने जब रोबिन के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर से पॉलिथीन से 826 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी के एक अन्य मामले में पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम रात्रि के समय बस स्टैंड पांवटा साहिब में गश्त कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति पुलिस के वाहन को देखकर बस के पीछे छिप गया। पुलिस ने पूछताछ में संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम समिंद्र पाल सिंह (36) निवासी जिला होशियारपुर पंजाब बताया। इस दौरान पुलिस ने जब समिंद्र के बैग की तलाशी ली तो कपड़ों के बीच से 60.97 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed