{"_id":"67a7734fc9fc8fc0ef03416c","slug":"tounru-and-kama-xi-in-the-next-round-nahan-news-c-177-1-ssml1030-143034-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टौंरु तथा कामा एकादश अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टौंरु तथा कामा एकादश अगले दौर में
विज्ञापन
पुरुष वर्ग क्रिकेट स्पर्धा में चमकी ज्योतिका को सम्मानित करते जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर ने
सतौन के संजय ने 112 रनों की खेली पारी
पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में चल रही वीर शिवाजी क्रिकेट स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। शनिवार को टौंरु तथा कामा एकादश ने अपने मैच जीत कर दौर में प्रवेश कर लिया। सतौन टीम की तरफ से संजय ने मात्र 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 112 रनों की शतकीय पारी खेली। लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिलवा सके।
प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि पहले मैच में कामा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 194 रन किए। इसमें अनिल ने 40, राकेश ने 37 व आकाश ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। सतौन की तरफ से राहुल ने 3, प्रवीन तोमर ने 2 और विजय ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतौन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। लेकिन मध्यक्रम के संजय ने आते ही ताबड़तोड़ पारी शुरु कर मात्र 54 गेंदों में छक्कों व चौकों की बौछार करते हुए शानदार 112 रनों की पारी खेल कर मैच रोमांचक कर दिया। सतौन की टीम अंत में 184 रन ही बना सकी। अच्छर ने दो, करन, अनिल व सुभाष ने एक एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में टौंरु ने टॉस जीत कर निर्धारित 20 ओवर में 175 रनों का स्कोर किया। अभी ने सर्वाधिक नाबाद 76 रन, सुर्जन ने 65 रनों की पारियां खेली। एसपीसीए अकादमी पांवटा की तरफ से खेलते हुए ज्योतिका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच और अगम ने दो विकेट चटकाए। एसपीसीए अकादमी पांवटा टीम 121 रनों पर सिमट गई। समद ने 28, गुरुनुर 20 रन बनाए। अभी व वैभव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग क्रिकेट में चमक बिखेर रही ज्योतिका
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें पुरुष वर्ग के साथ खेलते हुए ज्योतिका गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर रही है। उन्होंने पहले मैच में देवीनगर के साथ चार ओवर में 27 रन लेकर 7 तथा टौंरु भेला टीम के साथ 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने ज्योतिका को बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।