{"_id":"60db629d8ebc3eccc73a3823","slug":"tole-barrier-sale-in-sirmaur-nahan-news-sml3752576161","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुए सिरमौर के टोल बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.71 करोड़ रुपये में नीलाम हुए सिरमौर के टोल बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। राज्य कर एवं कराधान विभाग ने मंगलवार को जिला सिरमौर के चार इंटरस्टेट टोल बैरियरों की टेंडर एवं नीलामी प्रक्रिया आयोजित की। उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 के लिए टोल बैरियर कालाअंब, मीनस, गोबिंदगढ़ और बहराल की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विभाग ने सिरमौर के चार टोल बैरियरों का कुल आरक्षित मूल्य 12,52,42000 रुपये
निर्धारित किया था, जिसका आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14 करोड़ 71 लाख 599 रुपये में हुआ। यानी विभाग को इन चार टोल बैरियर के माध्यम से कुल 17.45 प्रतिशत के राजस्व की बढ़ोतरी हुई।
इन बैरियरों में सबसे अधिक राशि में हरियाणा की सीमा से सटा कालाअंब टोल बैरियर नीलाम हुआ। विभाग ने इस टोल बैरियर का आरक्षित मूल्य 4,71,90000 रुपये निर्धारित किया था, जो 33.71 प्रतिशत राजस्व की बढ़ोतरी के साथ 6,30,99,999 रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
कालाअंब टोल बैरियर पंजाब के नंगल की राणा इंटरप्राइेजिज कंपनी के नाम गया। वहीं, उत्तराखंड के साथ पांवटा साहिब का गोबिंदगढ़ बैरियर 2.87 प्रतिशत राजस्व की बढ़ोतरी के साथ 5 करोड़ 31 लाख में नीलाम हुआ, जो यूपी के मुज्जफरनगर के विनोद कुमार मलिक ने खरीदा। संबंधित टोल बैरियर के लिए विभाग ने 5,16,19000 रुपये आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था।
इसी प्रकार बहराल बैरियर भी मुज्जफरनगर के विनोद कुमार को ही आवंटित किया गया। बहराल बैरियर 14.98 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 2 करोड़ 88 लाख में नीलाम हुआ। जबकि इसका आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 50 लाख 47 हजार रुपये तय किया गया था। इसके अलावा जिला का मीनस बैरियर 51.56 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 21 लाख 600 रुपये में नीलाम हुआ, जिसे शिलाई के अतर सिंह को आवंटित किया गया। इस बैरियर के लिए विभाग ने आरक्षित मूल्य 13 लाख 86 हजार रुपये निर्धारित किया था।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि कालाअंब, मीनस, गोविंदघाट और बहराल बैरियर के माध्यम से कुल 17.45 प्रतिशत राजस्व की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि इन चारों टोल बैरियरों का आवंटन एक जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक के लिए किया गया हैै। उन्होंने बताया कि चारों बैरियरों का कुल आरक्षित मूल्य 12 करोड़ 52 लाख 42 हजार रुपये निर्धारित किया था, जिसका आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 14 करोड़ 71 लाख 599 रुपये में हुआ है। उन्होंने सभी बोलीदाताओं का आभार जताया है।